शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा न्यूज़

UP: नोएडा के सोरखा गांव में रईसजादों की दबंगई कार्यक्रम में असलहा लहराकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

कार्यक्रम में असलहा लहराकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

नोएडा। थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के गांव सोरखा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों द्वारा खुलेआम असलहा लहराने और हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक पिस्टल और रायफल जैसे हथियार लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो में दर्जनों राउंड फायर होते दिखे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला सामने आते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। थाना सेक्टर-113 पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इस तरह से असलहा लहराना और फायरिंग करना आर्म्स एक्ट का गंभीर उल्लंघन है, जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

गांव सोरखा के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं और आम जनता में भय का माहौल पैदा करती हैं। वहीं, स्थानीय स्तर पर लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बिना रोक-टोक कार्यक्रमों में हथियार कैसे लहराए जा रहे हैं।

नोएडा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है बल्कि उन युवाओं की मानसिकता को भी उजागर करती है जो अपनी ताकत दिखाने के लिए हथियारों का प्रदर्शन करने से नहीं चूकते। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज