ग्रेटर नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ग्रेटर नोएडा

नकली आधार बनवाकर किराए पर रहते थे 8 बांग्लादेशी : काम की तलाश करने जाते समय पकड़े गए

ग्रेटर नोएडा | 14-Feb-2025 06:20 AM | 10 |
ग्रेटर नोएडा
काम की तलाश करने जाते समय पकड़े गए

नोएडा में पुलिस ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद आधार और पैन कार्ड फर्जी निकले हैं। ये यहां कैसे आए, किन लोगों ने मदद की। पुलिस पूछताछ कर इसका पता लगा रही है। 

सलारपुर गांव में किराए के मकान में छिपकर रहते थे

डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया- "थाना सेक्टर-39 को आज मुखबिर से बांग्लादेशियों के बारें में सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने सलारपुर गांव के एक मकान में छापा मारा। उस समय ये पिलर नंबर 82 के पास से कही जा रहे थे। पुलिस ने उनकी तलाशी ली। पूछताछ करने पर पता चला कि ये सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं। सलारपुर गांव में किराए के मकान में चोरी छिपे रह रहे थे। ये यहां कैसे पहुंचे, कब से रह रहे हैं। भारत के दस्तावेज बनवाने और छिपने में किन लोगों ने मदद की, इसका पता लगाया जा रहा है।

सलारपुर की दुकान से बनवाए नकली दस्तावेज

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद फखरु‌द्दीन उर्फ रोनी, रिहान, मौमीन, मोहम्मद कामरूल, मोहम्म्द क्य्यूम उर्फ रिपोन, रवि उल इस्लाम, राशिल, सोहेल राणा के रूप में हुई है। इनके पास से 6 फर्जी आधार कार्ड व एक फर्जी पैन कार्ड मिला है। पूछताछ में बताया कि 10 दिन पहले ही नोएडा आए थे। यहां से सलारपुर गांव पहुंचे। यहां सोना कम्युनिकेशन नाम की एक दुकान से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाया था। जिसके लिए हमने दुकानदार को अच्छी खासी रकम दी थी। इन सभी का आधार कार्ड पर मालदा पश्विम बंगाल का पता लिखा गया है।

अवैध रूप से भारत में हुए दाखिल

सभी ने पूछताछ में बताया कि वे भारत में कुछ टाइम पहले अवैध रूप से दाखिल हुए। पश्चिम बंगाल होते हुए नोएडा पहुंचे। वहां काफी दिनों से रुके थे। कामकाज की तलाश कर रहे थे। आज हम कही जाने वाले थे। इस दौरान पकड़े गए। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

अन्य खबरें

Noida News : थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई : दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा फेलिक्स हॉस्पिटल में बड़ा हादसा : बेसमेंट की दीवार गिरने से 7 मजदूर दबे, गंभीर लापरवाही उजागर

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

UP: नोएडा के सोरखा गांव में रईसजादों की दबंगई : कार्यक्रम में असलहा लहराकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

Greater Noida News : ग्राम सोरखा: मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से जाम की समस्या, स्थानीय लोग परेशान : रास्ते पर अतिक्रमण से जाम, ग्रामीण परेशान

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

महिला की गला काटकर हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार : थाना ईकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

पहलगाम हिंदू नरसंहार के विरोध में हिंदू समाज ने विरोध यात्रा का आयोजन किया : यात्रा मनोकामना मंदिर (सेक्टर 16B) से प्रारंभ हुई

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में आंधी के दौरान गिरे बिजली के पैनल बॉक्स : 6 दिन बाद भी नहीं हुई मरम्मत

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट - swiggy से ऑनलाइन ऑर्डर किया : युवती को वेज बिरयानी के बजाय नॉन वेज बिरयानी डिलीवर

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौर सिटी 2 में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग : बदमाशों ने दिखाया चाकू

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: तिलपता गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद भी जारी है अवैध प्लॉटिंग : बुलडोजर चलाने के बावजूद दुबारा प्लॉटिंग

ग्रेटर नोएडा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.