शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
ग्रेटर नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा में आंधी के दौरान गिरे बिजली के पैनल बॉक्स 6 दिन बाद भी नहीं हुई मरम्मत

6 दिन बाद भी नहीं हुई मरम्मत

ग्रेटर नोएडा: शहर में बीते सप्ताह चली तेज आंधी के दौरान कई इलाकों में बिजली के पैनल बॉक्स जमीन पर गिर गए थे। स्थानीय निवासियों ने तुरंत निजी कंपनी एनपीसीएल (NPCL) के अधिकारियों को इस बारे में शिकायत की, लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है। खुले पड़े और गिरे हुए पैनल बॉक्स से लगातार करंट लगने का खतरा बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित हैं, लेकिन कंपनी की ओर से अब तक कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है।

मोहल्ले के निवासी रमेश चौधरी ने बताया, “हमने कई बार हेल्पलाइन और स्थानीय एनपीसीएल ऑफिस में शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अब तो लगता है कि अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं।”

शहर के सेक्टर डेल्टा और गामा में स्थिति सबसे गंभीर है। कई जगहों पर बिजली के खुले तार भी देखे गए हैं, जो बारिश या गलती से छूने पर जानलेवा हो सकते हैं।

स्थानीय पार्षदों और सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे को उठाया है और एनपीसीएल से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक नींद से जागते हैं और हालात को सुधारते हैं, या फिर सच में किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज