दिल्ली न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / दिल्ली
🚨 Breaking News | दिल्ली

सर्व समाज एकता संघ ने बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाई राहत सामग्री : एड. आयुष कौशिक

दिल्ली | 20-Sep-2025 11:59 PM | 73 |
दिल्ली
एड. आयुष कौशिक

दिल्ली।
सर्व समाज एकता संघ द्वारा दिल्ली में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. आयुष कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री एड. वंश शर्मा और राष्ट्रीय सचिव साहिल कपूर के नेतृत्व में आवश्यक राशन व राहत सामग्री श्री जय सिंह (सदस्य — जिला कार्यकारिणी, मेहरौली) को उपलब्ध कराई गई। इस सामग्री में अनाज, सूखा राशन, बच्चों के लिए बिस्किट और तात्कालिक आवश्यक वस्तुओं के किट शामिल थे, जिन्हें सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुँचाया जाएगा।

एड. आयुष कौशिक ने बताया कि यह पहल एक तात्कालिक मानव सहायता अभियान है। संघ का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाढ़ से प्रभावित कोई भी परिवार भूखा न सोए और सभी जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिले।

बैठक में जिला अध्यक्ष बदरपुर (दिल्ली) श्री जगमोहन सिंह, जिला अध्यक्ष एटा (उ.प्र.) श्री अनुज यादव, जिला अध्यक्ष साउथ एक्सटेंशन (दिल्ली) श्री दीपु विराट सहित कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और जनहित से जुड़ी गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे और इस मुहिम को आगे तक ले जाएंगे ताकि जरूरतमंद परिवारों तक अधिक से अधिक राहत पहुँच सके।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.