बहराइच न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बहराइच
🚨 Breaking News | बहराइच

फरिश्ता बनी हरदी पुलिस: घाघरा नदी में डूब रही युवती को बचाकर दिखाई बहादुरी : सीतापुर बहराइच मार्ग स्थित घाघरा नदी में डूब रही युवती को स्थानीय लोगों की मदद से बची जान इलाज के लिए भेजा अस्पताल

बहराइच | 27-Sep-2025 01:26 AM | 239 |
बहराइच
सीतापुर बहराइच मार्ग स्थित घाघरा नदी में डूब रही युवती को स्थानीय लोगों की मदद से बची जान इलाज के लिए भेजा अस्पताल

 बहराइच /महसी -एक ओर जहां पुलिस की भूमिका को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, वहीं बहराइच जनपद के चहलारी घाट पुलिस चौकी के कर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश कर एक युवती की जान बचाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

घटना बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित चहलारी घाट पुल की है, जहां सोमवार को एक युवती घाघरा नदी में डूबती नजर आई। युवती की चीख-पुकार सुनकर पास से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों ने तत्काल चहलारी घाट पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात सुरेश पांडेय बिना समय गंवाए कुछ स्थानीय लोगों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

काफी मशक्कत के बाद युवती को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस का सहयोग किया। नदी से बाहर निकालने के बाद युवती को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में युवती की पहचान कुमारी आकांक्षा सिंह उर्फ निक्की, पुत्री जगदीश बक्स सिंह, निवासी मोहल्ला रायपुर राजा, फूटहा रोड, नई बस्ती, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है।

फिलहाल युवती के नदी में डूबने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रयास हो सकता है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

हरदी पुलिस की इस तत्परता और साहसिक कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। चौकी पर तैनात सुरेश पांडेय को 'फरिश्ता' बताते हुए लोगों ने कहा कि अगर समय रहते मदद न मिली होती तो एक कीमती जान चली जाती।

यह घटना इस बात का प्रमाण है कि जब पुलिस संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से काम करे तो वह समाज की रक्षा में एक सच्चे प्रहरी की भूमिका निभा सकती है।

अन्य खबरें

महसी–भगवानपुर चौराहे पर अटल जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलन : पं अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया नमन वन्दन

बहराइच न्यूज़

लेखपाल संघ महसी ने तहसील परिसर में दिया धरना : उपजिलाधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन

बहराइच न्यूज़

रुक्मणी विवाह कथा में भक्त हुए भावविभोर, : श्रद्धा और भक्ति का रहा अद्भुत संगम

बहराइच न्यूज़

बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बाबा श्याम का जन्मोत्सव : बाबा श्याम के नाम के लगे जयकारे श्रद्धालु हुए भाव -विभोर

बहराइच न्यूज़

महसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती - अखण्ड प्रताप सिंह 'गोलू' ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश : कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक मनाया कार्यक्रम, श्रद्धांजलि अर्पित कर लिया सेवा भाव का संकल्प

बहराइच न्यूज़

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बुलंद उड़ान संगठन ने बहराइच में चलाया नशामुक्ति अभियान : युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ व संस्था के सदस्यों द्वारा बांटे गए प्रमाण पत्र व उपहार

बहराइच न्यूज़

बहराइच - सीतापुर को जोड़ने वाला चहलारी घाट पुल बना सेल्फी केन्द्र : बारिश में प्राकृतिक सौंदर्य, सेल्फी और चोखा बाटी ने बढ़ाया आकर्षण

बहराइच न्यूज़

महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने शूटिंग में दिखाया शानदार कौशल, जीता रजत पदक : जयपुर में आयोजित 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में 50 मीटर प्रोन.22 राइफल सीनियर कैटेगरी में दिलाया महसी को गौरव

बहराइच न्यूज़

आज बहराइच में अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन : प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतीकात्मक पुतले का किया दहन संस्कार

बहराइच न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.