बहराइच न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बहराइच
🚨 Breaking News | बहराइच

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बुलंद उड़ान संगठन ने बहराइच में चलाया नशामुक्ति अभियान : युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ व संस्था के सदस्यों द्वारा बांटे गए प्रमाण पत्र व उपहार

बहराइच | 25-Sep-2025 09:00 AM | 239 |
बहराइच
युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ व संस्था के सदस्यों द्वारा बांटे गए प्रमाण पत्र व उपहार

बहराइच /- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक देशभर में चल रहे "सेवा पखवाड़ा" अभियान के अंतर्गत बुलंद उड़ान संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संगठन ने नशामुक्त भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं और ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने का बीड़ा उठाया।

बहराइच में संगठन ने दो स्थानों पर प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए:

 पं. राम भजन राम नारायण आदर्श शिक्षण संस्थान, बम्भौरी महसी

 प्राथमिक विद्यालय, कल्याणपुरवा, महसी

इन कार्यक्रमों के माध्यम से नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों को दर्शाने के लिए नाटक, भाषण और कविताओं का आयोजन किया गया। छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ इस सामाजिक अभियान का समर्थन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि किस प्रकार नशे की लत युवाओं को गुमराह कर रही है और समाज के भविष्य पर बुरा प्रभाव डाल रही है। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज की कल्पना तभी साकार हो सकती है जब हर व्यक्ति खुद जागरूक बने और दूसरों को भी इस दिशा में प्रेरित करे।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को Refreshment, प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें सामाजिक कार्यों में भाग लेने की प्रेरणा जगी।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के बुलंद उड़ान संगठन प्रभारी  दिलीप प्रजापति , डॉ. बिहारी लाल प्रजापति, डॉ. हरिशंकर प्रजापति, डॉ. महेश, संतोष कुमार, डॉ. अम्ब्रीश, आज़ाद शेखर प्रजापति, मंशा राम जायसवाल।

साथ ही युवा चेंजमेकर कंचन, लक्ष्मी, जानवी, क्रांति और अमन समेत  सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षकगण मौजूद रहे। संस्था की संस्थापिका अंजू वर्मा ने कहा , “बुलंद उड़ान संगठन का लक्ष्य सिर्फ नशामुक्त भारत का संकल्प नहीं, बल्कि हर युवा को सशक्त, शिक्षित और समाज के लिए उपयोगी बनाना है।”

 

उल्लेखनीय है कि सेवा पखवाड़ा के दौरान संगठन ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कुल 8 कार्यक्रम आयोजित कर एक मजबूत सामाजिक संदेश दिया है। संगठन के इस प्रयास की क्षेत्रीय लोगों ने खूब सराहना की है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.