शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बहराइच न्यूज़

महसी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती - अखण्ड प्रताप सिंह 'गोलू' ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक मनाया कार्यक्रम, श्रद्धांजलि अर्पित कर लिया सेवा भाव का संकल्प

कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक मनाया कार्यक्रम, श्रद्धांजलि अर्पित कर लिया सेवा भाव का संकल्प
bahraich-news-in-hindi

बहराइच, महसी – राष्ट्रवाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर महसी विधानसभा क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में महसी के लखनापुर में बूथ अध्यक्ष बृजेन्द्र शुक्ल के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा चीनी मिल के निदेशक अखण्ड प्रताप सिंह 'गोलू' ने इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश सेवा, समाज सेवा और पर्यावरण चेतना के लिए समर्पित रहा। आज उनकी जयंती पर वृक्षारोपण कर हम उनके विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में 

तजवापुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, राम निवास जायसवाल, राम ललन बाजपेई, रामकुमार बाजपेई ,धर्मेंद्र शुक्ल सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चर्चा की और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय समाज की जड़ों से जुड़कर विकास की जो परिकल्पना की थी, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और संगठन विस्तार में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बूथ स्तर तक मनाकर कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया कि उनकी विचारधारा आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। वृक्षारोपण जैसे सकारात्मक कार्यों के माध्यम से इस जयंती को जनसरोकार से जोड़ने की एक प्रेरणादायक पहल रही।

यह भी पढ़ें

पं अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया नमन वन्दन
सीतापुर बहराइच मार्ग स्थित घाघरा नदी में डूब रही युवती को स्थानीय लोगों की मदद से बची जान इलाज के लिए भेजा अस्पताल
युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ व संस्था के सदस्यों द्वारा बांटे गए प्रमाण पत्र व उपहार

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज