मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार* मजदूरों पर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार* छठ घाटों से रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं की सांसद ने ली जानकारी*
बहराइच न्यूज़

महसी–भगवानपुर चौराहे पर अटल जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलन पं अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया नमन वन्दन

पं अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया नमन वन्दन
hindi-news-in-bahraich

महसी (बहराइच)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर भाजपा मण्डल महसी द्वारा भगवानपुर चौराहे पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पं. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन करते हुए उन्हें नमन-वंदन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि पं. अटल बिहारी वाजपेई का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। अटल जी ने राजनीति को विचार और संस्कार से जोड़ा तथा अपने नेतृत्व में देश को विकास की नई दिशा दी। उनके विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया और सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा। अटल जी की नीति, नीयत और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामललन बाजपेई, रामकुमार बाजपेई, उमेश कुमार, राजबहोरन मिश्र सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दीप प्रज्ज्वलन कर अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

दीप प्रज्ज्वलन के दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा और देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम के अंत में अटल बिहारी वाजपेई अमर रहें के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें

सीतापुर बहराइच मार्ग स्थित घाघरा नदी में डूब रही युवती को स्थानीय लोगों की मदद से बची जान इलाज के लिए भेजा अस्पताल
कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक मनाया कार्यक्रम, श्रद्धांजलि अर्पित कर लिया सेवा भाव का संकल्प
युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ व संस्था के सदस्यों द्वारा बांटे गए प्रमाण पत्र व उपहार

अन्य खबरें

आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*
आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन