उन्नाव न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / उन्नाव
🚨 Breaking News | उन्नाव

उन्नाव: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल : आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

उन्नाव | 24-Jun-2026 10:28 AM | 525 |
उन्नाव
आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

उन्नाव: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन रोड पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सलमान (28 वर्ष) निवासी छिपियाना चौराहा, हाल पता पहली खेड़ा, थाना कोतवाली सदर, उन्नाव को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर में मु.अ.सं. 373/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। वहीं अवैध हथियार बरामद होने के बाद उसके खिलाफ नया मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

#UnnaoNews #UnnaoPolice #CrimeNews #Unnao #BreakingNews #UPNews

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.