उन्नाव न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / उन्नाव
🚨 Breaking News | उन्नाव

उन्नाव: परिवार परामर्श केंद्र की पहल सफल, 36 विवादित दंपतियों में हुआ समझौता : एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की काउंसलिंग से 36 पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का लिया निर्णय

उन्नाव | 29-Jun-2026 02:27 PM | 525 |
उन्नाव
एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की काउंसलिंग से 36 पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने का लिया निर्णय

Unnao News:

उन्नाव: परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, 36 विवादित दंपतियों में हुआ समझौता

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र एवं विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क ने वैवाहिक विवादों के समाधान की दिशा में सराहनीय कार्य करते हुए 36 विवादित पति-पत्नी के जोड़ों का समझौता कराया। काउंसलिंग के बाद सभी दंपति आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने के लिए राजी हो गए।

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र और विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क में दंपतियों की काउंसलिंग परिवार परामर्शदाताओं एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। संवाद और समझाइश के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद समाप्त कराया गया, जिससे कई परिवार टूटने से बच गए।

समझौते के तहत परिवार परामर्श केंद्र से 9, महिला थाना एवं थाना पुरवा से 5-5, थाना बांगरमऊ, दही और सोहरामऊ से 3-3, थाना मौरावां और अचलगंज से 2-2, जबकि थाना अजगैन, हसनगंज, बिहार और गंगाघाट से 1-1 दंपति को आपसी सहमति के साथ साथ रहने के लिए विदा किया गया।

इस अभियान में परिवार परामर्श समिति के प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव सहित डॉ. शशि रंजना अग्निहोत्री, डॉ. एस.के. पांडेय, संजय चौरसिया और डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने सलाहकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं महिला हेल्पडेस्क प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने भी काउंसलिंग प्रक्रिया को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया

 

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.