उन्नाव न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / उन्नाव
🚨 Breaking News | उन्नाव

उन्नाव: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार : बेहटा मुजावर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे के पास से दबोचा

उन्नाव | 03-Jul-2026 06:29 PM | 525 |
उन्नाव
बेहटा मुजावर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे के पास से दबोचा

🚨 BreakingNews | उन्नाव

उन्नाव: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव के थाना बेहटा मुजावर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त राममूरत सिंह (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना बेहटा मुजावर में मुकदमा संख्या 122/2026 धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

शुक्रवार को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ गंगा एक्सप्रेसवे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त गोण्डा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के परमापुर गांव का निवासी है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

#BreakingNews #Unnao #UnnaoPolice #BehtaMujawar #CrimeNews #UPPolice #BNS #PHM_NEWS

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.