सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

शेखावाटी को यमुना जल की सौगात, विकास के साथ विरासत संरक्षण को नई गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामगढ़ शेखावाटी से 539 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

सीकर | 25-Dec-2025 09:20 AM | 385 |
सीकर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामगढ़ शेखावाटी से 539 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

रामगढ़ शेखावाटी/सीकर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को रामगढ़ शेखावाटी में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ‘विरासत के साथ विकास’ के मूल मंत्र पर संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र को यमुना जल समझौते के माध्यम से भरपूर पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे यह अंचल हराभरा बनेगा और कृषि व जनजीवन को नई दिशा मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियां हमारी अनमोल धरोहर हैं। झुंझुनूं, सीकर और चूरू की 662 हवेलियों को संरक्षण व पुनरुद्धार के लिए चिन्हित किया गया है, जिन्हें पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए कानून लाने की भी तैयारी है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 से शेखावाटी को विशेष लाभ होगा, क्योंकि यह क्षेत्र फिल्मों की शूटिंग के लिए पहले से ही पसंदीदा रहा है। इससे पर्यटन के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल समझौते की डीपीआर तैयार करने का कार्य शुरू हो चुका है तथा राम जल सेतु लिंक परियोजना को भी तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही शेखावाटी को यमुना का पानी मिलेगा।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीकर जिले के लिए 155 करोड़ और झुंझुनूं जिले के लिए 384 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों में सड़क, रेलवे ओवरब्रिज, चिकित्सा सुविधाएं, विद्युत एवं नगरीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

 

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व सांसद सीकर स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व सांसद झुंझुनू संतोष अहलावत, चूरू विधायक हरलाल सारण, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, पूर्व विधायक सीकर रतन जलधारी, जितेंद्र सिंह कारंगा, झुंझुनू विधायक राजेन्द्र भांबू, सरोज कड़वासरा, लोकसभा प्रत्याशी झुंझुनू शुभकरण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष सीकर मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, रामावतार रूंथला जिला महामंत्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, अमित तिवाड़ी अध्यक्ष शहर मंडल, अरविंद सिंह खोटीया महामंत्री रामगढ़ शेखावाटी, अशोक बोचिवाल, परमान्द जोशी, पूर्व यूआईटी चैयरमेन सीकर हरीराम रणवां, संभागीय आयुक्त जयपुर पूनम, पुलिस महानिरीक्षक जयपुर संभाग राघवेन्द्र सुहासा, जिला कलेक्टर सीकर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक सीकर प्रवीण नायक नूनावत सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.