सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर | 02-Jun-2026 09:30 PM | 385 |
सीकर
50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर. शहर को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक कारोबारियों पर शिकंजा कसा। प्लास्टिक पर्यावरण संरक्षण अभियान एवं मिशन लाइफ के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, सीकर और नगर परिषद सीकर की संयुक्त टीम ने जयपुर रोड स्थित KIA शोरूम के पास एक बड़े गोदाम पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से प्लास्टिक माफियाओं में हड़कंप मच गया।

 

निरीक्षण के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण और विक्रय किया जाना पाया गया। संयुक्त टीम ने मौके से करीब 5000 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त कर ली। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

 

यह कार्रवाई राज्य सरकार की मंशानुसार जिला कलेक्टर आशीष मोदी के नेतृत्व तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सविता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और वितरण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण मंडल की संयुक्त टीम नियमित रूप से निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई कर रही है। आने वाले समय में भी ऐसे अभियान और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेंगे।

 

उन्होंने व्यापारियों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा आमजन से कपड़े, जूट एवं अन्य पर्यावरण-अनुकूल थैलों का उपयोग करने की अपील की। अभियान में कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, सहायक कर्मचारी सुरेश मिठारवाल, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता ओजस्व कड़वासरा, सूचना सहायक कुलदीप सहित नगर परिषद एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। प्रशासन ने दोहराया कि प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ सीकर के निर्माण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़

जयपुर रोड सब्जी मंडी और जगमाल पुरा रोड क्षेत्र में चला विशेष सफाई अभियान : नगर परिषद ने बड़े नालों-नालियों की करवाई व्यापक सफाई

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.