सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

सीकर | 21-Nov-2025 01:40 AM | 385 |
सीकर
कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

सीकर. श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक नीलम कुमारी एवं एडवोकेट कृष्णा सोनी ने किया। वक्ताओं ने छात्राओं को भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के तरीके बताए।

नीलम कुमारी ने महिलाओं से संबंधित प्रमुख कानूनों में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 की महत्वपूर्ण धाराओं को समझाते हुए छात्राओं को अधिकारों एवं संरक्षण तंत्र से अवगत कराया। वहीं एडवोकेट कृष्णा सोनी ने बाल विवाह प्रतिषेध, साइबर अपराध, तथा राजकोप सिटीजन ऐप पर जागरूकता बढ़ाते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन, गरिमा हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री महिला हेल्पलाइन सहित महत्वपूर्ण नंबर साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण शर्मा ने विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं को न केवल स्वयं जागरूक रहना चाहिए बल्कि समाज और परिवार के लोगों को भी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.