सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने किया पीएचसी व सीएचसी का निरीक्षण : स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश

सीकर | 27-Dec-2025 09:13 AM | 385 |
सीकर
स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के लिए टीम भावना से कार्य करने के निर्देश

सीकर. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी किरडोली, सुठोठ, पीएचसी सुतोद, गनेडी तथा सीएचसी गाड़ोदा और मंगलूना का दौरा कर आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सिंह ने पीएचसी किरडोली में वैक्सीन कोल्ड चैन डिपो का अवलोकन किया और वैक्सीन के सुरक्षित व मानक अनुरूप संधारण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजित टीकाकरण सत्रों में टीकाकर्मी एवं आशा सहयोगिनियों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार टीकाकरण कार्य करने, जनसंख्या के आधार पर सेक्टर मुख्यालयों पर नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित करने तथा सेक्टर स्तर पर संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग और संचालन पर विशेष जोर दिया।

डॉ. विशाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार तभी संभव है जब सभी कार्मिक टीम भावना के साथ कार्य करें और अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने संस्थानों पर उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की स्थिति, साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण की भी जांच की तथा जहां आवश्यक सुधार की जरूरत थी, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

पीएचसी सुतोद में आयोजित सेक्टर मीटिंग के दौरान डॉ. सिंह ने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं सेक्टर स्टाफ को सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सफल एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, परिवार कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करने पर बल दिया।

इस निरीक्षण के दौरान जिला वैक्सीन मैनेजर रणजीत सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण से स्वास्थ्य कार्मिकों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ी है और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.