सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

मातृ–शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर अधिकारियों ने दिए निर्देश : मातृ–शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर अधिकारियों ने दिए निर्देश

सीकर | 19-Nov-2025 12:49 AM | 385 |
सीकर
मातृ–शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर अधिकारियों ने दिए निर्देश

सीकर. चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया की अध्यक्षता में ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर तथा पीएचसी हेल्थ सुपरवाइजर्स की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की प्रगति का मूल्यांकन कर लक्ष्यों के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना था।

सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया और जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने हेल्थ सुपरवाइजर्स को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रमों की उच्च गुणवत्ता वाली मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आशा सहयोगिनियों के कार्यों का समय-समय पर वास्तविक सत्यापन करना आवश्यक है, ताकि जमीनी स्तर पर सेवाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में ओडीके मोबाइल एप के माध्यम से एचबीएनसी (होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर), एचबीवीवाईसी (होम बेस्ड यंग चाइल्ड केयर) तथा टीकाकरण की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में सुधार लाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सटीक रिपोर्टिंग से योजनाओं की प्रगति का बेहतर विश्लेषण संभव हो सकेगा।

समीक्षा बैठक के दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम, मौसमी बीमारियों की रोकथाम, एनसीडी सर्वे, स्वास्थ्य स्क्रीनिंग, निमोनिया की रोकथाम तथा नवंबर माह से शुरू हुए "सांस अभियान" की गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अभियान के तहत समुदाय स्तर पर श्वसन संबंधी रोगों की पहचान, उपचार और जागरूकता पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

बैठक में सभी अधिकारियों ने लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए समन्वयात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.