सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप में खातेदार का नाम दुरुस्त, किसान को मिली राहत : लक्ष्मणगढ़ में आयोजित फॉलोअप शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, योजनाओं का मार्ग हुआ प्रशस्त

सीकर | 17-Dec-2025 09:31 PM | 385 |
सीकर
लक्ष्मणगढ़ में आयोजित फॉलोअप शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, योजनाओं का मार्ग हुआ प्रशस्त

लक्ष्मणगढ़/सीकर. भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालय बीदासर पर ग्रामीण सेवा शिविर के फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पूर्व में प्राप्त प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करना रहा।

शिविर के दौरान ग्राम पनलावा निवासी प्रहलाद पुत्र नारायण शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित हुए और ग्राम पनलावा के खाता संख्या 416 में नाम दुरुस्ती से संबंधित अपनी समस्या रखी। खातों में नाम अशुद्ध होने के कारण प्रार्थी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) सहित राज्य सरकार की अन्य फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिविर प्रभारी ने पटवारी हल्का खींवासर को जांच के निर्देश दिए। भू-राजस्व अधिनियम की धारा 136 के अंतर्गत आवेदन प्राप्त कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार की गई। इसके पश्चात पटवारी हल्का खींवासर एवं भू-अभिलेख निरीक्षक बीदासर द्वारा खातेदार का नाम प्रहलाद पुत्र नारायण के स्थान पर प्रहलाद सिंह पुत्र नारायण सिंह किए जाने की रिपोर्ट तहसीलदार लक्ष्मणगढ़ के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिसे स्वीकार किया गया।

नाम दुरुस्ती होने पर खातेदार प्रहलाद सिंह ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि फॉलोअप शिविर के कारण उन्हें त्वरित राहत मिली और अब वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.