शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
सीकर न्यूज़

ड्रेस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे सेवार्थ फाउंडेशन, सहगल परिवार और स्टाफ द्वारा स्काउट गाइड की ड्रेस का वितरण

सेवार्थ फाउंडेशन, सहगल परिवार और स्टाफ द्वारा स्काउट गाइड की ड्रेस का वितरण
sikar-news-in-hindi

सीकर. जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समर्थपुरा में सेवार्थ फाउंडेशन के द्वारा स्काउट गाइड की बालिकाओं को गर्म जैकेट वितरित की गई। संस्था के मुख्य भामाशाह आनंद सिहोटिया ने बताया कि भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा 23 से 29 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में भाग लेने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समर्थपुरा सीकर के आठ गाइड व एक गाइड कैप्टन पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर जंबूरी में भाग लेंगी व स्थानीय संघ सीकर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे मार्चपास्ट सिग्नेलिंग, हैंडीक्राफ्ट, नृत्य, वेस्ट से बेस्ट आइटम बनाना, शिविर कला, प्रदर्शनी स्किलोंरामा आदि की तैयारी की जा रही है।

विद्यालय से जंबूरी में गाइड कैप्टन पुष्पा भाकर के नेतृत्व में गाइड गजल, मोनिका, नेहा, अलका शर्मा, सनी, पूजा, मोनू मुस्कान भाग लेंगी।

बालिकाओं को स्काउट गाइड ड्रेस का वितरण किया गया जिस में गर्म जैकेट सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से, एक ड्रेस और जूते स्टाफ की ओर से और एक ड्रेस सहगल परिवार की ओर से दिए गए। इस दौरान संस्था प्राचार्य इंदिरा चौधरी, प्रीति सिहोटिया, रोहित सिहोटीया, मीनू बिजारणिया, पुष्पा भाकर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*