सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

लूट के मामले में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार : पिस्तौल की नोक पर दिया था लूट की वारदात को अंजाम

सीकर | 07-Dec-2025 03:01 AM | 385 |
सीकर
पिस्तौल की नोक पर दिया था लूट की वारदात को अंजाम

फतेहपुर/सीकर. कोतवाली पुलिस ने 14 लाख रुपए की लूट के मामले में दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 28 सितंबर 2023 को आबिद खान निवासी बेसवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह मकान खरीदने के लिए 14 लाख रुपए लेकर मोटरसाइकिल से बेसवा जा रहा था। तभी बेसवा रोड पर बिना नंबर की स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक में टक्कर मारी और पिस्तौल दिखाकर नकदी से भरा थैला लूट लिया।

पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तीसरा आरोपी संदीप उर्फ धोलिया पुत्र सुरेंद्र कुमार (36) निवासी लूमास, मंडावा, झुंझुनू फरार चल रहा था। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार संदीप के खिलाफ विभिन्न थानों में पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आखिरकार लखनऊ, उत्तर प्रदेश से उसे दस्तयाब कर फतेहपुर लाया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.