सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

हरसावा सड़क हादसे में मृत 7 महिलाओं को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि : फतेहपुर में सर्वसमाज ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, सड़क सुरक्षा को लेकर लिया संकल्प

सीकर | 19-Jan-2026 07:24 AM | 385 |
सीकर
फतेहपुर में सर्वसमाज ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, सड़क सुरक्षा को लेकर लिया संकल्प

फतेहपुर/सीकर. कस्बे के जयपुर–बीकानेर हाईवे पर हरसावा गांव के पास मकर संक्रांति के दिन हुए भीषण सड़क हादसे में 7 महिलाओं की दर्दनाक मृत्यु के बाद रविवार को सर्वसमाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा धानुका अस्पताल के सामने स्थित गढ़वाल सक्ती धाम में आयोजित हुई, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए।

 

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत महिलाओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। पूरे वातावरण में शोक और संवेदना का भाव देखने को मिला।

 

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं के पीछे मानवीय लापरवाही एक बड़ा कारण है। तेज गति, असावधानी और यातायात नियमों की अनदेखी ऐसे हादसों को जन्म देती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, गति नियंत्रित रखें और नियमों का पालन करें। श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने भविष्य में तेज गति से वाहन नहीं चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर कमल सैनी, रामनिवास सैनी, मधुसूदन भिंडा, पार्षद रामसरूप गढ़वाल, राजू सैनी, बंशीधर सैनी, निरंजन सैनी, विनोद कटारिया, विष्णु सैनी, ऋद्करण सैनी, बनवारी सैनी, सुरेश सैनी, शुभकरण सैनी, रामावतार सैनी, एडवोकेट विश्वनाथ सैनी, एडवोकेट हेमराज, दयाराम सैनी सहित सर्वसमाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.