सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26: मेडिकल कॉलेज परिसर में चला श्रमदान अभियान : नगर परिषद सीकर की पहल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश

सीकर | 29-Mar-2026 10:43 PM | 385 |
सीकर
नगर परिषद सीकर की पहल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश

सीकर. स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर परिषद सीकर द्वारा श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज परिसर में श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए परिसर में साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर कचरे का निस्तारण किया गया और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर कर्मचारियों और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर को सुव्यवस्थित रूप से अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, ताकि प्रत्येक क्षेत्र में नियमित रूप से श्रमदान गतिविधियां संचालित की जा सकें। उन्होंने कहा कि हर माह आयोजित होने वाले इस श्रमदान अभियान से न केवल परिसर स्वच्छ रहेगा, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता भी विकसित होगी।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के लिए नगर परिषद लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रही है। इन अभियानों के माध्यम से नागरिकों को भी स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, अधिशाषी अभियंता नागरमल, चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. प्रियंका अमन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कैलाश, डॉ. सागर, डॉ. रतन यादव, मगन सिंह, ट्रॉमा इंचार्ज फूलचंद तथा ओटी इंचार्ज शालूराम सामोता सहित नगर परिषद सीकर और मेडिकल कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

आयुक्त शर्मा ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.