सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत सीकर में बड़े नालों की सफाई अभियान तेज : जलभराव रोकने और शहर को स्वच्छ बनाने पर जोर

सीकर | 12-May-2026 09:20 PM | 385 |
सीकर
जलभराव रोकने और शहर को स्वच्छ बनाने पर जोर

सीकर. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 के अंतर्गत नगर परिषद सीकर द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से बड़े नालों और नालियों की विशेष सफाई अभियान को तेज गति से चलाया जा रहा है। नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मियों द्वारा लगातार सफाई कार्य किया जा रहा है।

 

अभियान के तहत नालों में जमी गाद, कीचड़, प्लास्टिक पॉलिथीन, झाड़-झंखाड़ और अन्य अवरोधकों को हटाया जा रहा है, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को गंदगी एवं जलभराव जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। सफाई के दौरान नालों में फंसे कचरे और पॉलिथीन को बाहर निकालकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जा रहा है।

 

नगर परिषद की टीम द्वारा अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। शहर के प्रमुख नालों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई कार्य पर ध्यान दिया जा रहा है।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर केवल नगर परिषद के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों का कचरा नालियों एवं नालों में नहीं डालने, गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग बंद करने का आग्रह किया।

 

नगर परिषद सीकर ने आमजन से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छता महुआ ऐप पर फीडबैक देकर शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी बनाने की अपील भी की है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.