सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मिला संबल : गर्भवती महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य जांच, लगाए गए जीवनरक्षक टीके

सीकर | 28-Nov-2025 09:56 AM | 385 |
सीकर
गर्भवती महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य जांच, लगाए गए जीवनरक्षक टीके

सीकर. चिकित्सा विभाग की ओर से गुरुवार को जिलेभर में मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक जीवनरक्षक टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि हर माह की 9, 18 और 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाती है, ताकि प्रसव के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं का समय पर समाधान किया जा सके। वहीं प्रत्येक गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण गतिविधियां संचालित की जाती हैं, जिसमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, हृदय स्पंदन और प्रसव संबंधी जटिलताओं की जांच की गई। साथ ही उन्हें आईएफए, कैल्शियम और अन्य जरूरी दवाएं वितरित की गईं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच, संतुलित भोजन और सुरक्षित प्रसव हेतु सरकारी अस्पतालों को प्राथमिकता देने की सलाह दी। बच्चों को खसरा-रूबेला, टीबी, हैपेटाइटिस बी, काली खांसी, निमोनिया, रोटा वायरस, टिटनेस सहित विभिन्न रोगों से बचाव के टीके लगाए गए।

इसके अतिरिक्त डॉ. विशाल सिंह ने जिले के हर्ष, मंडावरा, खोरी डूंगर, चौखा का बास, बिड़ोली और बानूडा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों व पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों के रखरखाव, टीकाकरण एवं एएनसी प्रगति की समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.