सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा-2025 का सफल आयोजन : 6 उपखंडों के 62 परीक्षा केंद्रों पर चार हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक दी परीक्षा

सीकर | 21-Jan-2026 11:39 PM | 385 |
सीकर
6 उपखंडों के 62 परीक्षा केंद्रों पर चार हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक दी परीक्षा

सीकर. गौ सेवा गतिविधि जयपुर प्रांत के तत्वावधान में आयोजित गो विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा–2025 का सीकर जिले में सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा जिले के 6 उपखंडों में स्थित 62 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें चार हजार से अधिक पंजीकृत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

जिला संयोजक एवं पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गोकुलपुरा के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि यह परीक्षा प्राथमिक, माध्यमिक एवं महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गायों के महत्व, उनके संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति में गौमाता की भूमिका को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।

 

उन्होंने बताया कि गो विज्ञान परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को गौधन आधारित जीवनशैली, भारतीय संस्कृति और पंचगव्य के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया जाता है। इससे न केवल पारंपरिक ज्ञान का संरक्षण होता है, बल्कि आधुनिक संदर्भ में गौ आधारित वैज्ञानिक सोच को भी प्रोत्साहन मिलता है।

 

परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए जिला संयोजक ने कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन से जिले के विद्यार्थियों में गौ संरक्षण, संवर्धन और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.