सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

फतेहपुर कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा : जानलेवा हमला कर मोबाइल व मोटरसाइकिल लूटने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध

सीकर | 27-Dec-2025 09:19 AM | 385 |
सीकर
जानलेवा हमला कर मोबाइल व मोटरसाइकिल लूटने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध

फतेहपुर/सीकर. जिला पुलिस अधीक्षक सीकर श्री प्रवीण नायक नुनावत, आईपीएस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा वृत्ताधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली फतेहपुर पुलिस ने लूट की एक गंभीर वारदात का त्वरित एवं सफल खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जानलेवा हमला कर मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल लूटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया गया है।

 

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, फतेहपुर क्षेत्र में हुई लूट की इस वारदात के बाद पुलिस ने बिना समय गंवाए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सतत प्रयासों के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। पुलिस की मुस्तैदी का परिणाम रहा कि मात्र दो दिनों के भीतर मामले का खुलासा कर लिया गया।

 

पुलिस ने अभियुक्त साजिद पुत्र असगर, जाति तेली मुसलमान, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 27 कस्बा फतेहपुर, थाना कोतवाली फतेहपुर, जिला सीकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। साथ ही, घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

फतेहपुर कोतवाली पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जिला पुलिस सीकर द्वारा अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत आगे भी ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.