सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जिला प्रशासन व नगर परिषद सीकर का श्रमदान अभियान : आमजन से सहयोग की अपील

सीकर | 11-May-2026 09:23 PM | 385 |
सीकर
आमजन से सहयोग की अपील

सीकर. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 के तहत जिला प्रशासन एवं नगर परिषद सीकर द्वारा सोमवार सुबह “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर रामलीला मैदान में विशेष श्रमदान एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने किया।

 

कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्रमदान के दौरान रामलीला मैदान एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई कार्य किया गया तथा आमजन को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर भी जोर दिया गया।

 

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। “मेरा शहर—मेरी जिम्मेदारी” का संदेश देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं सुंदर सीकर बनाने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि श्रमदान जैसी गतिविधियां समाज में सकारात्मक चेतना पैदा करती हैं और लोगों को अपने शहर के प्रति जिम्मेदार बनाती हैं।

 

उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-2026 में सीकर को अग्रणी स्थान दिलाने के लिए नगर परिषद लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने आमजन, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छता महुआ ऐप पर फीडबैक देने की अपील की।

 

कार्यक्रम में राजस्व अधिकारी महेश चंद्र योगी, सहायक अभियंता प्रवीण चौधरी, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, जिला परियोजना अधिकारी जगदीश सिंह जाखड़, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लद्धड़, शाहिल अली गौड़ सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.