सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन : उपभोक्ताओं को अधिकारों और शिकायत प्रक्रिया की दी जानकारी

सीकर | 15-Mar-2026 10:26 PM | 385 |
सीकर
उपभोक्ताओं को अधिकारों और शिकायत प्रक्रिया की दी जानकारी

सीकर. विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर सीकर में जिला रसद अधिकारी कार्यालय एवं जिला उपभोक्ता जन जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के प्रति सजग बनाना रहा।

 

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष विश्व उपभोक्ता दिवस की थीम “सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता” रखी गई है। इस थीम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि बाजार से कोई भी वस्तु खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट और प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें। साथ ही उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की ठगी, मिलावट या खराब गुणवत्ता के उत्पाद मिलने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराने का अधिकार भी है।

 

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की उपभोक्ता समस्या होने पर इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके साथ ही “जागो ग्राहक जागो” अभियान के तहत लोगों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत प्रक्रिया और बाजार में हो रही अनियमितताओं से बचने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि खरीदारी करते समय हमेशा बिल अवश्य लें और उत्पाद की गुणवत्ता की जांच करें, ताकि भविष्य में किसी भी विवाद की स्थिति में प्रमाण उपलब्ध रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने जागरूक और जिम्मेदार उपभोक्ता बनने का संकल्प लिया। इस दौरान एडवोकेट पुरषोतम शर्मा, व्यापार संघ महामंत्री प्रदीप पारीक, व्यापार संघ युवा अध्यक्ष अरुण भूकर, बाल कल्याण समिति के बिहारी बालान, विनोद नायक सहित उपभोक्ता जागरण समिति के पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.