सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने उपनिदेशक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण : मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीकर | 20-Feb-2026 06:12 PM | 385 |
सीकर
मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीकर. जिले में प्रशासनिक सक्रियता के तहत अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक डॉ. सुनील कुमार जांगिड़ सहित कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित मिले।

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का बारीकी से अवलोकन कर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।

 

उन्होंने विशेष रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति पर चर्चा करते हुए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बिजली एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

 

रतन कुमार ने कहा कि कार्यालय कार्यों में समयबद्धता और जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है। योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.