सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा : पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को प्राथमिकता से ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाने पर दें जोर

सीकर | 13-Apr-2026 09:43 PM | 385 |
सीकर
पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को प्राथमिकता से ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाने पर दें जोर

सीकर. नगर परिषद सीकर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृत ऋण प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने की।

 

बैठक में आयुक्त शर्मा ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को समयबद्ध तरीके से ऋण स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना छोटे और असंगठित क्षेत्र के व्यापारियों को आर्थिक मजबूती देने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए बैंकों को इस योजना के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

आयुक्त ने समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। साथ ही ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

 

बैठक के दौरान विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने योजना के अंतर्गत ऋण वितरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी तथा कार्य के दौरान आ रही कुछ व्यावहारिक समस्याओं से भी अवगत कराया। इन समस्याओं के समाधान के लिए आयुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और विभागीय स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया।

 

आयुक्त शर्मा ने कहा कि सभी बैंक और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि शहर के अधिक से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स अपने व्यवसाय को मजबूत कर आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में जिला परियोजना अधिकारी जगदीश सिंह जाखड़, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नंदलाल, नगर परिषद के सहायक कर्मचारी शोएब अली सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.