सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में सड़क चौड़ाईकरण की दिशा में बड़ा कदम : नगर परिषद ने कई मार्गों पर की निशानदेही

सीकर | 07-Mar-2026 10:42 PM | 385 |
सीकर
नगर परिषद ने कई मार्गों पर की निशानदेही

सीकर. शहर की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए सड़क व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर परिषद सीकर ने सड़क चौड़ाईकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शनिवार को नगर परिषद की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर मौके पर पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण के लिए निशानदेही की।

 

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस लाइन रोड पर फाटक नंबर 2 से पुरोहितजी की ढाणी होते हुए शिव मंदिर तक 40 फीट सड़क चौड़ाई निर्धारित करते हुए निशान लगाए गए। इसी तरह रामपुरा रोड पर झूलेलाल चौक से एम.आर. गौड़ स्कूल होते हुए जयपुर-बीकानेर बाईपास तक 60 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए भी मौके पर निशानदेही की गई।

 

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई शहर के मास्टर प्लान और जोनल प्लान के अनुरूप की जा रही है। सड़क चौड़ीकरण से इन मार्गों पर लगने वाले यातायात जाम में कमी आएगी और आमजन को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं के लिए भी मार्ग अधिक सुगम हो सकेंगे।

 

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर के समग्र विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। यदि कहीं अतिक्रमण सामने आता है तो उसे हटाने में भी आमजन प्रशासन का सहयोग करें ताकि विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

 

इस दौरान एटीपी नरेंद्र कुमार नट, सहायक अभियंता प्रवीण चौधरी और विकास मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता निधि चौधरी एवं पिंकी मीणा, प्रवर्तन दस्ता टीम, संबंधित जोन प्रभारी तथा सफाई कर्मी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.