सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राजस्थान दिवस पर स्वच्छता सप्ताह : नगर परिषद सीकर की रैली व शपथ से गूंजा स्वच्छता का संदेश

सीकर | 19-Mar-2026 09:55 PM | 385 |
सीकर
नगर परिषद सीकर की रैली व शपथ से गूंजा स्वच्छता का संदेश

सीकर. राजस्थान स्वच्छता सप्ताह अभियान के तहत गुरुवार को नगर परिषद सीकर द्वारा शहर में विविध स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

 

नगर परिषद परिसर स्थित मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से प्लास्टिक थैलियों का उपयोग बंद करने की अपील की तथा कपड़े के थैले वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इसके बाद जिला परियोजना अधिकारी जगदीश प्रसाद जाखड़ ने प्रेम श्रद्धा स्कूल के विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया। इसी क्रम में हरदयाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने शहर में भव्य स्वच्छता रैली निकाली।

 

रैली के दौरान छात्रों ने “स्वच्छ शहर—स्वस्थ जीवन” के नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक लोग इसे अपनी आदत नहीं बनाएंगे, तब तक स्थायी बदलाव संभव नहीं है।

 

उन्होंने नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, कचरे का उचित निस्तारण करने और शहर को स्वच्छ, सुंदर व स्वस्थ बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के स्टाफ, अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.