सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं की जांच कर निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए दिए गए कूपन : सीकर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ गर्भवती महिलाओं को दी गई जरूरी सलाह

सीकर | 09-Mar-2026 09:53 PM | 385 |
सीकर
सीकर के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ गर्भवती महिलाओं को दी गई जरूरी सलाह

सीकर. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जिले के विभिन्न सरकारी चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पात्र गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी करवाने के लिए मां वाउचर योजना के तहत कूपन भी प्रदान किए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि 9 मार्च को जिले के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि गर्भावस्था और प्रसव के दौरान संभावित जोखिम को कम करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक माह की 9, 18 और 27 तारीख को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, शरीर का तापमान, हृदय स्पंदन सहित प्रसव से संबंधित संभावित जटिलताओं की जांच की गई। इसके साथ ही पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की एलएमपी तिथि के आधार पर दूसरी या तीसरी तिमाही वाली महिलाओं को मां वाउचर योजना के तहत सोनोग्राफी के लिए कूपन प्रदान किए जाएंगे।

इन कूपनों के माध्यम से गर्भवती महिलाएं विभाग द्वारा अधिकृत किसी भी निजी सोनोग्राफी सेंटर पर अपनी सोनोग्राफी निःशुल्क करवा सकेंगी। इसके अलावा जिन महिलाओं में खून की कमी पाई गई, उन्हें एफसीएम उपचार देकर लाभान्वित किया गया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.