सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सड़क चौड़ीकरण कार्य का वरिष्ठ आयुक्त ने किया निरीक्षण : 40 फीट सड़क बनने से यातायात व्यवस्था होगी सुगम

सीकर | 01-Apr-2026 10:31 PM | 385 |
सीकर
40 फीट सड़क बनने से यातायात व्यवस्था होगी सुगम

सीकर. नगर परिषद सीकर द्वारा शहर में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर 2 (पुरोहित जी की ढाणी) से शिव मंदिर तक प्रस्तावित 40 फीट सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस अभियान में क्षेत्रवासियों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सराहनीय सहयोग किया जा रहा है।

 

इस कार्य का निरीक्षण करने के लिए नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अधिशाषी अभियंता नागरमल, सहायक अभियंता विकास मिश्रा, संबंधित जोन इंचार्ज तथा प्रवर्तन दस्ता टीम भी मौजूद रही। वरिष्ठ आयुक्त ने अधिकारियों को कार्य की गति बनाए रखने और प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ आयुक्त ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा रहे वार्डवासियों से भी संवाद किया और उनके सहयोग की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आमजन के संयुक्त प्रयास से ही शहर का सुनियोजित विकास संभव हो पाता है।

 

उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर नगर परिषद द्वारा पूर्व में अतिक्रमण का विधिवत चिन्हांकन किया गया था। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने सकारात्मक पहल करते हुए स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, जो अभी भी जारी है। बड़ी संख्या में नागरिक इस विकास कार्य में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क चौड़ीकरण पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और क्षेत्र को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहर में सड़कों का चौड़ीकरण जोनल प्लान के अनुरूप, पूरी पारदर्शिता और बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। उन्होंने इसे जनसहयोग से साकार होता विकास की उत्कृष्ट मिसाल बताया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.