सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

40 फीट सड़क चौड़ाईकरण को जनसहयोग से मिला समर्थन : पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर 2 से शिव मंदिर तक वार्डवासियों ने स्वेच्छा से हटाया अतिक्रम

सीकर | 31-Mar-2026 09:52 PM | 385 |
सीकर
पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर 2 से शिव मंदिर तक वार्डवासियों ने स्वेच्छा से हटाया अतिक्रम

सीकर. नगर परिषद सीकर द्वारा शहर में सड़कों के चौड़ाईकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान को अब आमजन का व्यापक समर्थन मिलने लगा है। पुलिस लाइन रोड फाटक नंबर 2 (पुरोहित जी की ढाणी) से शिव मंदिर तक प्रस्तावित 40 फीट सड़क चौड़ाईकरण कार्य में वार्डवासियों ने आगे बढ़कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की सराहनीय पहल की है।

 

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि इस मार्ग पर पूर्व में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण का चिन्हांकन किया गया था। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग दिखाते हुए अपने स्तर पर ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। यह कार्य अभी भी लगातार जारी है और बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से आगे आकर इस विकास अभियान में सहभागी बन रहे हैं।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती थी। संकरी सड़क और दोनों ओर अतिक्रमण होने के कारण वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती थी, जिससे आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब सड़क चौड़ी होने के बाद यातायात व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद है और क्षेत्र को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

 

आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहर में सड़कों का चौड़ाईकरण जोनल प्लान के अनुरूप, पारदर्शी और बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है। उन्होंने इसे “जनसहयोग से साकार होता विकास” बताते हुए कहा कि नागरिकों का यह सकारात्मक सहयोग शहर के समग्र विकास के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इसी प्रकार सहयोग बनाए रखें, ताकि सीकर शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुगम यातायात वाला शहर बनाया जा सके।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.