सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत ‘एक जिला एक उत्पाद’ कार्यशाला का आयोजन : 200 से अधिक उद्यमियों, युवाओं व महिलाओं ने लिया भाग

सीकर | 19-Mar-2026 09:37 PM | 385 |
सीकर
200 से अधिक उद्यमियों, युवाओं व महिलाओं ने लिया भाग

सीकर. पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के स्थानीय उत्पादों के संवर्धन, विपणन एवं प्रोत्साहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को अरबन हाट, सीकर में “एक जिला एक उत्पाद” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग संघ सीकर के सचिव के.के. पुरोहित उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी कृष्ण कुमार द्वारा एक जिला एक उत्पाद (ODOP) नीति तथा पंच गौरव कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी के साथ हुई। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इसके बाद धर्मेन्द्र कुमार दाधिच ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

 

एलडीएम पीएनबी राकेश मोगा ने बैंकिंग प्रक्रियाओं, ऋण आवेदन और वित्तीय सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि सही मार्गदर्शन और दस्तावेजों के साथ उद्यमी आसानी से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। कार्यशाला में लगभग 200 उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन लिया।

 

इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राजेन्द्र चौधरी, राजीविका सीकर की डीपीए अर्चना मौर्य, रोजगार कार्यालय के विष्णु अग्रवाल सहित कई अधिकारी, उद्यमी महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने स्थानीय उद्यमिता को नई दिशा देने का कार्य किया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.