सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर के नवनियुक्त जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने संभाला पदभार : जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया भरोसा

सीकर | 04-Apr-2026 09:44 PM | 385 |
सीकर
जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया भरोसा

सीकर. जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व जिला पुलिस विभाग की ओर से उन्हें औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आशीष मोदी इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर में निदेशक पद पर कार्यरत थे और स्थानांतरण के बाद उन्हें सीकर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

पदभार ग्रहण करने के बाद जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिले में प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विजन के अनुरूप जिले के समग्र विकास के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया।

 

उन्होंने बताया कि राज्य बजट में की गई घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं को गति देते हुए उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ संवाद कर जिले की वर्तमान स्थिति का फीडबैक प्राप्त किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, एसीईओ जिला परिषद शीशराम यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, एसडीएम निखिल कुमार, रींगस उपखण्ड अधिकारी बृजेश गुप्ता, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल, उप निदेशक सांख्यिकी डॉ. अनिल शर्मा, जिला साक्षरता अधिकारी चन्द्र प्रकाश महर्षि, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, जिला रसद अधिकारी विजेन्द्र पाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

इससे पूर्व नवनियुक्त जिला कलेक्टर आशीष मोदी खाटूश्यामजी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा जिले में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिला कलेक्टर ने मंदिर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.