सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

शादी के 5 दिन बाद ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिलाकर गहने लेकर फरार लुटेरी दुल्हन : 3.50 लाख में तय हुआ था रिश्ता, गोरखपुर से लाई गई थीं दो दुल्हनें; पुलिस ने शुरू की जांच

सीकर | 10-Apr-2026 10:22 PM | 385 |
सीकर
3.50 लाख में तय हुआ था रिश्ता, गोरखपुर से लाई गई थीं दो दुल्हनें; पुलिस ने शुरू की जांच

सीकर. जिले के सदर थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हनों का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो नवविवाहित महिलाएं शादी के महज पांच दिन बाद ही ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार नानी गांव निवासी विकास ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव के ही सुभाष और गोकुलपुरा निवासी पिंटू ने उनके परिवार को झांसे में लिया। दोनों ने कहा कि उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में है और वे विकास व उसके परिचित सुनील के लिए दुल्हनें दिलवा सकते हैं। इसके बदले उन्होंने 3.50 लाख रुपये की मांग की, जिसे परिवार ने दे दिया।

 

बताया गया कि 1 अप्रैल को पिंटू गोरखपुर से दो युवतियों गुड्डू और हंसु को लेकर आया। गोकुलपुरा स्थित गोसाईं मंदिर में दोनों की शादी की रस्में पूरी करवाई गईं। इस दौरान बिचौलिए ने करीब 60 हजार रुपये और भी ले लिए।

 

शादी के कुछ ही दिनों बाद 5 अप्रैल की रात दोनों महिलाओं ने ससुराल वालों के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जैसे ही परिवार के लोग अचेत हुए, दोनों महिलाएं घर में रखे सोने-चांदी के कीमती गहने लेकर फरार हो गईं।

 

पीड़ित परिवार ने जब सुभाष और पिंटू से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, जबकि पिंटू का मोबाइल भी बंद मिला। बाद में दोनों महिलाओं ने व्हाट्सएप वॉइस कॉल पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि यदि पिंटू और सुभाष कहेंगे तो वे 15 अप्रैल को वापस आ जाएंगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों महिलाओं व बिचौलियों की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.