सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश : “हेलो, मैं जिला कलेक्टर सीकर बोल रहा हूँ”—कलेक्टर ने खुद सुनी आमजन की शिकायतें

सीकर | 22-Apr-2026 09:01 PM | 385 |
सीकर
“हेलो, मैं जिला कलेक्टर सीकर बोल रहा हूँ”—कलेक्टर ने खुद सुनी आमजन की शिकायतें

सीकर. “हेलो, मैं जिला कलेक्टर सीकर बोल रहा हूँ”—इस तरह सीधे संवाद कर जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बुधवार को आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस विशेष पहल के दौरान उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के परिवादियों से दूरभाष पर बात कर उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति जानी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

 

जिला कलेक्टर ने नीमकाथाना क्षेत्र के फूलचंद द्वारा पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने की शिकायत पर संज्ञान लिया। वहीं अजीतगढ़ के हथोरा निवासी गजेंद्र सिंह ने सरकारी ट्यूबवेल पिछले 15 दिनों से खराब होने और पानी लीकेज की समस्या बताई। इसी प्रकार दांता के राजेंद्र सिंह ने क्षेत्र का हैंडपंप 7 दिनों से खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को मौके पर जाकर जांच करने और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इसी क्रम में श्रीमाधोपुर के थोई निवासी लोकेश सैनी द्वारा बिजली विभाग की ओर से गलत वीसीआर भरने की शिकायत भी सामने आई। इस पर जिला कलेक्टर ने एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता को मामले की गहन जांच कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने अन्य कई परिवादियों की शिकायतें भी ध्यानपूर्वक सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा आमजन को जल्द राहत प्रदान करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इस अवसर पर प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता रामकुमार चाहिल, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता सुभाष देवंदा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.