सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सीकर में ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर (BLMT) प्रशिक्षण सम्पन्न : पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण

सीकर | 23-Feb-2026 06:01 PM | 385 |
सीकर
पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ प्रशिक्षण

सीकर. आगामी पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत ब्लॉक लेवल मास्टर ट्रेनर (BLMT) का प्रशिक्षण रविवार को जिला परिषद सभागार, सीकर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण सहायक नोडल प्रभारी (प्रशिक्षण) सुरेंद्र सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

 

सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिला कलेक्टर के आदेशानुसार विधानसभा लेवल मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया है, जो आगे ब्लॉक स्तर पर मतदान दलों को प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

 

प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. चंद्रप्रकाश महर्षि ने बताया कि BLMT मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे तथा अन्य प्रमुख चुनाव कार्यों को भी संपादित करेंगे। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मुकेश निठारवाल ने प्रशिक्षण के दौरान पंच, सरपंच, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया से लेकर पीठासीन अधिकारियों के कर्तव्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच के चुनाव मत पत्र से तथा जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव वोटर मशीन के माध्यम से कराए जाएंगे। प्रशिक्षण में मुनेश शर्मा, चिंतन शशी शर्मा, बलवीर सामोता, बजरंग सिंह, दिनेश पुरोहित, महावीर खर्रा, सुभाष बाजियां, हंसराज बाजडोलिया, राजकमल जाखड़ सहित अन्य BLMT उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.