सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

सड़क सुरक्षा पर प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में संगोष्ठी आयोजित : छात्रों को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट–सीट बेल्ट उपयोग और यातायात अनुशासन पर दिया गया विशेष मार्गदर्शन

सीकर | 16-Nov-2025 09:49 AM | 385 |
सीकर
छात्रों को सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट–सीट बेल्ट उपयोग और यातायात अनुशासन पर दिया गया विशेष मार्गदर्शन

सीकर. प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पलसाना (सीकर) में शनिवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में यातायात जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (सीकर) ने विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियाँ प्रदान की। उन्होंने कहा कि बढ़ते सड़क हादसों की प्रमुख वजह लापरवाही और नियमों का पालन न करना है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं सुरक्षित ड्राइविंग की आदत विकसित करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बनजारा ने भी छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्परिणाम और सड़क पर अनुशासित व्यवहार पर विस्तार से चर्चा की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि युवाओं में जागरूकता बढ़ने से सड़क हादसों में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्राचार्य डॉ. दीपेश दीक्षित ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ विषय है। इसलिए प्रत्येक छात्र को इसे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.