सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

स्काउट गाइड ने उत्साहपूर्वक मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस : एक बालिका पढ़ेगी तो सात पीढ़ी तरेगी – सरोज लोयल

सीकर | 24-Jan-2026 11:38 PM | 385 |
सीकर
एक बालिका पढ़ेगी तो सात पीढ़ी तरेगी – सरोज लोयल

सीकर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में जिला स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम जिला कमिश्नर बुलबुल सरोज रॉयल के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने तिरंगे के साथ विभिन्न रचनात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत कर बालिकाओं के सम्मान और अधिकारों का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान “बालिका की मुस्कान, राष्ट्र की शान” विषय पर कविता पाठ, देशभक्ति गीत, भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा करते हुए समाज से सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। जिला कमिश्नर सरोज लोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक बालिका पढ़ेगी तो सात पीढ़ी तरेगी”, इसलिए बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षित करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।

 

इस अवसर पर बी.आर. अंबेडकर राजकीय छात्रावास समाज कल्याण विभाग सीकर, ज्ञान देव पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय राधा किशनपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राधाकृष्णपुरा, पन्नालाल चितलागिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बजाज रोड, पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की गाइड्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

कार्यक्रम में बसंत कुमार लाटा (सीओ स्काउट सीकर), सुनीता (गाइड कैप्टन), ओमप्रकाश रैगर (स्काउट मास्टर) सहित अनेक स्काउट-गाइड कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास जागृत करना एवं समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना रहा।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.