सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

मुण्डवाड़ा में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर : वर्षों से लंबित प्रकरणों का हुआ सफल निस्तारण

सीकर | 17-Dec-2025 09:25 PM | 385 |
सीकर
वर्षों से लंबित प्रकरणों का हुआ सफल निस्तारण

मुण्डवाड़ा/सीकर. धोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुण्डवाड़ा में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आया। शिविर के दौरान वर्षों से लंबित दो महत्वपूर्ण प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया, जिससे प्रभावित काश्तकारों एवं ग्रामवासियों को बड़ी राहत मिली। प्रशासन की पहल और आपसी समझाइश से हुए इन समाधानों ने शिविर की सार्थकता को सिद्ध किया।

मुण्डवाड़ा निवासी काश्तकार सुजाराम पुत्र हजारीलाल रैगर एवं गोवर्धन पुत्र बोदूराम हरिजन खसरा संख्या 1018 से जुड़े विभाजन विवाद के कारण लंबे समय से परेशान थे। विवाद के चलते वे राज्य व केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। ग्रामवासियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन तथा प्रशासन की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में सहमति बनी। मंगलवार को शिविर में विवादित खसरे का सहमति से विभाजन किया गया, जिससे दोनों काश्तकारों के अधिकार सुरक्षित हुए और अब वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम हो सकेंगे।

दूसरा प्रकरण ग्राम मुण्डवाड़ा के खसरा संख्या 1640/805, 1645/805, 1649/806, 1653/807 एवं 804 से संबंधित था। इन खसरों से जुड़े खातेदारों एवं अन्य ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा नहीं होने से वर्षों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों के आवेदन पर शिविर में संबंधित काश्तकारों को विस्तार से समझाइश दी गई तथा नियमानुसार रास्ते की रूपरेखा तैयार की गई। इससे समस्या का तत्काल समाधान हुआ और ग्रामीणों को आवागमन में हो रही बाधा से मुक्ति मिली।

शिविर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रतन कुमार, उपखंड अधिकारी धोद राहुल मल्होत्रा, तहसीलदार सीकर ग्रामीण भीमसेन सैनी, प्रशासक कमला गोलिया, गिरदावर देवेश शर्मा, पटवारी गोपीचन्द, सुनील कुमार, ममता, सुनीता सोनी, अर्चना चौधरी सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सफल निस्तारण से ग्रामवासियों में संतोष और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.