सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

करंट से भैंस की मौत होने से बिजली विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा : मुआवजे व कार्रवाई की मांग

सीकर | 11-Feb-2026 07:47 AM | 385 |
सीकर
मुआवजे व कार्रवाई की मांग

रामगढ़ शेखावाटी/सीकर. उपखण्ड क्षेत्र के नगरदास गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बिजली करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गोगामेड़ी के पास उस समय हुई, जब भैंस आम रास्ते से गुजर रही थी। अचानक डीपी (डिस्ट्रिब्यूशन पॉइंट) से फैले करंट ने भैंस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी तड़पकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

 

ग्रामीण विकास बरवड़ ने बताया कि गोगामेड़ी के समीप आम रास्ते पर बिजली विभाग की डीपी स्थापित है, जो लंबे समय से खतरे का कारण बनी हुई है। मृत भैंस आरएसी से सेवानिवृत्त रामलाल बरवड़ की बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत ग्रामीणों ने एक लाख रुपये से अधिक बताई है। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी और बिजली लाइन बंद कर जांच की मांग की।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि आपात स्थिति में लगाया गया कटआउट भी करंट को डाउन नहीं कर सका, जो बिजली व्यवस्था में गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। घटना के समय लाइनमैन और एफआरटी टीम को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया, जिससे नाराजगी और बढ़ गई।

 

ग्रामीणों का कहना है कि आम रास्ते पर डीपी का होना बड़ा खतरा है और पहले भी हादसे की आशंका जताई जा चुकी थी, लेकिन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने डीपी को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने, मृत पशु का उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.