सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के विद्यालयों का किया अवलोकन : प्रवेशोत्सव प्रभारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा

सीकर | 11-Apr-2026 09:58 PM | 385 |
सीकर
प्रवेशोत्सव प्रभारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा

सीकर. शिक्षा निदेशालय बीकानेर से नियुक्त सीकर जिले के प्रवेशोत्सव प्रभारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा ने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के विद्यालयों का दौरा कर प्रवेशोत्सव अभियान की प्रगति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पीईईओ अलखपुरा गोदरान में चल रही गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अभियान के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार राव एवं उपप्रधानाचार्य भंवर सिंह ने प्रवेशोत्सव अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी। रामसिंह मीणा ने फील्ड में कार्यरत सर्वे टीम के कार्य का सत्यापन करते हुए अभिभावक नागरमल के घर पहुंचकर सर्वे प्रक्रिया की जांच की और टीम के कार्य की सराहना की।

 

इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। विद्यालय सत्र 2025-26 में कक्षा 12 के विद्यार्थी विक्रम माहिच को 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही सरोज को इतिहास और हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। इसके अतिरिक्त कक्षा 10 के छात्र कृष्ण कुमार को 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रोत्साहित किया गया।

 

विद्यालय व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके गृहकार्य की जांच की और अध्ययन स्तर का मूल्यांकन किया। व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने संस्था प्रधान एवं विद्यालय परिवार की सराहना की।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को एकत्रित कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

 

इसके पश्चात आयोजित बैठक में रामसिंह मीणा ने स्टाफ को निर्देश दिए कि प्रवेशोत्सव अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाए।

 

इस दौरान सीबीईओ विद्याधर शर्मा और संदर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर ने भी ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर अभियान की मॉनिटरिंग की तथा अभिभावकों और ग्रामीणजनों को शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रेरित किया।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.