सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राजस्थान सेवारत होम्योपैथिक चिकित्सक संघ–सीकर का गठन : पूर्व निदेशक डॉ. मोहन सिंह शेखावत का सम्मान

सीकर | 22-Dec-2025 09:37 PM | 385 |
सीकर
पूर्व निदेशक डॉ. मोहन सिंह शेखावत का सम्मान

सीकर. राजस्थान सेवारत होम्योपैथिक चिकित्सक संघ–सीकर का रविवार को औपचारिक गठन किया गया। इस अवसर पर शहर के होटल रामा रेस्टोरेंट में होम्योपैथिक विभाग में कार्यरत चिकित्सकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिलेभर से आए चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को सुदृढ़ करना, चिकित्सकों की समस्याओं पर चर्चा करना तथा एक सशक्त जिला कार्यकारिणी का गठन करना रहा।

बैठक के दौरान पूर्व निदेशक, होम्योपैथी चिकित्सा विभाग डॉ. मोहन सिंह शेखावत का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। उपस्थित चिकित्सकों ने उनके कार्यकाल में किए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। इसके पश्चात राजस्थान सेवारत होम्योपैथिक चिकित्सक संघ–सीकर की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. मुकेश कुमार को सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. आयुषी गौड़ को मनोनीत किया गया। महासचिव पद पर डॉ. अरविन्द कुलदीप, सचिव पद पर डॉ. आशीष प्रसाद एवं डॉ. निधि चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. बीरबल कटारिया तथा मीडिया प्रभारी के रूप में डॉ. सावित्री को नियुक्त किया गया। संरक्षक मंडल में डॉ. लक्ष्मी डारा एवं डॉ. जेबा शफाअत को शामिल किया गया, वहीं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिता को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कार्यकारी सदस्य के रूप में डॉ. दीपिका एवं डॉ. प्रिया को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान होम्योपैथिक चिकित्सक संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. राजेश मीणा, कोटपूतली जिला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश यादव, डॉ. वेदप्रकाश सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा होम्योपैथिक चिकित्सक उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के उद्देश्यों, चिकित्सकों के हितों की रक्षा तथा होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में उपाध्यक्ष डॉ. आयुषी गौड़ ने सभी आगंतुकों व चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.