सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

राजस्थान में पीएम सूर्य घर योजना से एक लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर स्थापित : 672 करोड़ सब्सिडी वितरित

सीकर | 14-Nov-2025 10:48 AM | 385 |
सीकर
672 करोड़ सब्सिडी वितरित

सीकर. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत प्रदेश में स्थापित रूफ टॉप सोलर संयंत्रों की संख्या बुधवार को एक लाख़ से अधिक हो गई है। इस योजना में अब तक जयपुर विद्युत वितरण निगम में 33 हजार 922, अजमेर विद्युत वितरण निगम में 32 हजार 957 तथा जोधपुर विद्युत वितरण निगम में 33 हजार 378 रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इस प्रकार राज्य में 1 लाख 257 रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं जिनकी क्षमता 408 मेगावॉट है।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश में सौर ऊर्जा को निरंतर बढावा मिला है। इसी का परिणाम है कि रूफ टॉप सोलर लगाने की गति भी तेजी से बढ़ी है।

 

672 करोड़ की सब्सिडी वितरित

पीएम सूर्यघर योजना में अधिकतम 3 किलोवाट क्षमता का रूफ टॉप सौर संयंत्र लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान है। राज्य में अब तक 86,307 उपभोक्ताओं को रूफ टॉप सोलर लगाने पर 672 करोड़ रूपए की सब्सिडी बैंक खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। जयपुर डिस्कॉम में 29,585, जोधपुर डिस्कॉम में 28,490 तथा अजमेर डिस्कॉम में 28,232 उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है।

 

देश में 5वां अग्रणी राज्य बना राजस्थान

राजस्थान पीएम सूर्यघर योजना के तहत रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगाने के मामले में गुजरात (6,73,554) महाराष्ट्र (3,33,966), उत्तर प्रदेश (2,73,871) तथा केरल (1,59,193) के बाद देश में 5वां अग्रणी राज्य है। विगत समय में प्रदेश में रूफ टॉप सोलर लगाने की ओर उपभोक्ताओं का रूझान तेजी से बढ़ा है। फरवरी 2024 में जब यह योजना शुरू हुई थी उस माह प्रदेश में इस योजना में मात्र 37 रूफ टॉप सोलर लगाए गए थे। वहीं अब प्रति माह लगने वाले सोलर संयंत्र की संख्या 10 हजार से भी अधिक हो गई है।  

 

इस साल लगे 77 हजार 254 संयंत्र

उपभोक्ताओं का रुझान सौर ऊर्जा की और तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष अब तक 77 हजार 254 रूफ टॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। जनवरी में 4,170, फरवरी में 3,416 मार्च में 5,178, अप्रैल में 5,170, मई में 6,937, जून में 8,219 जुलाई में 10,386 अगस्त में 10,085 सितम्बर में 10,241 अक्टूबर में 9,329 तथा नवम्बर माह में अब तक 4,123 उपभोक्ताओं ने रूफ टॉप सोलर लगाए हैं।

 

राजस्थान डिस्कॉम्स ने किए कई नवाचार

राजस्थान डिस्कॉम्स ने रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने तथा इसकी स्थापना प्रक्रिया को सुगमता प्रदान करने के लिए कईं नवाचार किए हैं। कार्मिकों के उत्साहवर्धन के लिए प्रति माह रूफ टॉप सोलर चैम्पियन पुरूस्कार इसी दिशा में कड़ी है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी ) जारी कर स्थापना प्रक्रिया को सुगम बनाया गया। इसके अन्तर्गत आवेदन करते समय उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लेने, प्लांट स्थापित होने के बाद ही सभी तरह के चार्जेज बिजली बिल के माध्यम से लेने, बढ़ी हुई सुरक्षा राशि नहीं लेने, पीएम सूर्य घर योजना में कनेक्शन के आवेदनों के लिए अलग से प्राथमिकता रखने, मीटर परीक्षण शुल्क एवं नेट मीटरिंग एग्रीमेन्ट आदि की आवश्यकता से उपभोक्ताओं को छूट प्रदान की गई, जिसका नतीजा रहा कि प्रदेश में रूफ टॉप सोलर लगाने की गति बढ़ी है। 

 

11 जिलों में आदर्श सौर ग्राम चयनित

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 11 जिलों में आदर्श सौर ग्राम का चयन किया जा चुका है। यह ग्राम हैं सालासर (चूरू), डाबी (बून्दी), मोर (टोंक), मिश्रोली (झालावाड़), जेठाना (अजमेर), केलवा (राजसमंद), दलोट (प्रतापगढ़), चनाना (झुंझुनू), भावरी (पाली), चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) तथा बसई नवाब (धौलपुर)।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा इन आदर्श सौर ग्रामों के चयन की घोषणा की जा चुकी है। प्रत्येक चयनित आदर्श सौर ग्राम को सामुदायिक सौर गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए एक-एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। 

 

150 यूनिट प्रति माह निशुल्क बिजली योजना से मिलेगा और बढ़ावा

राज्य में 150 यूनिट प्रति माह निशुल्क बिजली योजना से रूफ टॉप सोलर संयंत्र की स्थापना को और गति मिलेगी। राजस्थान डिस्कॉम्स ने विगत सप्ताह इस योजना की संचालन मार्गदर्शिका जारी कर दी है। इसके अन्तर्गत प्रथम चरण में मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड ऐसे उपभोक्ता जिनके पास रूफ टॉप संयंत्र लगाने के लिए घर की छत उपलब्ध है उन्हें 150 यूनिट प्रति माह निशुल्क बिजली योजना के अन्तर्गत रूफ टॉप सोलर लगाने के लिए 17 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। अब तक लगभग 1 लाख 90 हजार उपभोक्ता इस योजना में रूफ टॉप सोलर लगाने के लिए अपनी सहमति दर्ज करा चुके हैं।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.