सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

गणतंत्र दिवस 2026 पर प्रशस्ति पत्र हेतु 19 जनवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित : विशिष्ट सेवाओं व उल्लेखनीय कार्यों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

सीकर | 13-Jan-2026 10:36 AM | 385 |
सीकर
विशिष्ट सेवाओं व उल्लेखनीय कार्यों के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

सीकर. गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2026 के अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए संबंधित विभागों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि प्रशस्ति पत्र हेतु प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में समस्त आवश्यक जानकारी के साथ भेजे जाने अनिवार्य हैं। प्रस्तावों के साथ संबंधित जिलाधिकारी की टिप्पणी तथा पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक होगा। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि प्रस्ताव 19 जनवरी 2026 तक जिला कलेक्टर कार्यालय में अनिवार्य रूप से भिजवा दिए जाएं, ताकि समय पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले प्रस्तावों अथवा अपूर्ण जानकारी के साथ भेजे गए प्रस्तावों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाएगी। ऐसे में सभी विभाग समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।

 

उन्होंने यह भी बताया कि निजी संस्थाओं अथवा महानुभावों से संबंधित प्रस्ताव उसी क्षेत्र में किए गए विशेष कार्य से जुड़े विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी की अभिशंसा सहित ही स्वीकार किए जाएंगे। संबंधित विभाग की अभिशंसा के बिना प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाना एवं समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.