सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग की सघन जांच में फर्जी सिलेंडर उठाव का खुलासा : अनियमितताओं की रिपोर्ट तेल कंपनी को भेजी जाएगी

सीकर | 11-Apr-2026 09:06 PM | 385 |
सीकर
अनियमितताओं की रिपोर्ट तेल कंपनी को भेजी जाएगी

सीकर. जिले में गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में दुजोद स्थित प्रवीण एचपी गैस ग्रामीण वितरक पर जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन दल द्वारा सघन जांच की गई।

 

जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल ने बताया कि खाद्य विभाग जयपुर तथा जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी जयराम गुर्जर, सुनीता वर्मा तथा प्रवर्तन निरीक्षक अनुराग बैरवाल और सुरभि मीणा शामिल थे।

 

उन्होंने बताया कि संपर्क पोर्टल और जिला रसद कार्यालय में उपभोक्ताओं द्वारा एजेंसी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में गैस सिलेंडर आपूर्ति में धांधली और कालाबाजारी की बात सामने आई थी। जांच के दौरान यह पाया गया कि कई उपभोक्ताओं के नाम पर बिना बुकिंग और बिना डिलीवरी प्राप्त किए ही सिलेंडरों का फर्जी उठाव दिखाया जा रहा था।

 

जांच में सामने आई गंभीर अनियमितताओं के संबंध में खाद्य विभाग और संबंधित ऑयल कंपनी को रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले की अन्य गैस एजेंसियों की भी लगातार जांच की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

 

उन्होंने बताया कि खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह समारोह के लिए दो और शहरी क्षेत्रों में तीन व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए आवेदक को उपखंड अधिकारी कार्यालय या जिला रसद अधिकारी कार्यालय में आधार कार्ड और विवाह निमंत्रण पत्र के साथ आवेदन देना होगा।

 

जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों को ओटीपी के माध्यम से ही सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बिना ओटीपी और बुकिंग के आपूर्ति करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही सभी एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की जिले में कोई कमी नहीं है, इसलिए अनावश्यक बुकिंग या सिलेंडरों का संग्रहण न करें तथा किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.