सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

पुलिस ने 22 लाख की चोरी का खुलासा कर 8 लाख रुपये, अपाचे बाइक व लैपटॉप किया बरामद : 3 लाख बैंक खाते में किए फ्रीज

सीकर | 09-Jan-2026 10:10 AM | 385 |
सीकर
3 लाख बैंक खाते में किए फ्रीज

फतेहपुर/सीकर. कस्बे में हुई 22 लाख रुपये की नगद चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी युवक से चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है। पुलिस ने अब तक आरोपी के कब्जे से 13 लाख 85 हजार रुपये नगद, एक लैपटॉप तथा अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है, वहीं 3 लाख रुपये जो आरोपी ने अपने बैंक खाते में जमा करवा दिए थे, उन्हें भी पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है।

 

कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपी कमल कुमार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने 5 लाख 85 हजार रुपये नगद और एक लैपटॉप बरामद करवाया, लेकिन शेष रकम के बारे में जानकारी नहीं दी। इसके बाद जब पुलिस ने गंभीरता से पूछताछ की तो आरोपी ने अन्य पैसों से खरीदी गई अपाचे मोटरसाइकिल सहित 8 लाख रुपये के बारे में खुलासा किया। गुरुवार को पुलिस ने उक्त रकम और मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

 

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी कमल ने चोरी की रकम से महंगे कपड़े, जूते, लैपटॉप और बाइक खरीदी। इसके बाद वह जयपुर से हवाई जहाज द्वारा बेंगलुरु गया, जहां वह महंगे होटलों में मौज-मस्ती कर रहा था।

ये था पूरा मामला:

4 जनवरी को विनोद कुमार पुत्र द्वारका प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 44, फतेहपुर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके दो भाई इटली जाने वाले थे, जिसके लिए एजेंट को देने हेतु 22 लाख रुपये घर की अलमारी में रखे गए थे। बाद में अलमारी से पैसे गायब मिले।

विनोद कुमार की मां ने बताया कि कमल ने उन्हें धर्म की मां बना रखा था। एक दिन वह रसमलाई लेकर आया और उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे वह काफी देर तक होश में नहीं रहीं। विश्वास का फायदा उठाकर आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.