सीकर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सीकर
🚨 Breaking News | सीकर

पंच गौरव योजना के तहत जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन : 15–16 मार्च को

सीकर | 14-Mar-2026 09:46 PM | 385 |
सीकर
15–16 मार्च को

सीकर. जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी, उपनिदेशक सांख्यिकी विभाग सीकर के सहयोग से “पंच गौरव योजना” के अंतर्गत जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 16 मार्च 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं तथा आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की लगभग 20 टीमों के भाग लेने की संभावना है। प्रत्येक टीम में 12-12 खिलाड़ी तथा एक-एक प्रशिक्षक शामिल होंगे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन को ध्यान में रखते हुए जिला खेल अधिकारी द्वारा सभी संबंधित प्रशिक्षकों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में प्रतियोगिता के सुचारू संचालन, खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं, अनुशासन, मैच संचालन तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों के साथ समय पर उपस्थित रहने और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के निर्देश दिए गए।

 

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी तथा टीम प्रशिक्षकों एवं ऑफिशियल्स को टी-शर्ट और ट्रैक सूट उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उद्घाटन एवं समापन समारोह, भोजन व्यवस्था, निर्णायकों को मानदेय भत्ता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल किट (ट्रैक सूट सहित) भी वितरित की जाएगी, जिससे उभरते खिलाड़ियों को खेल के प्रति और अधिक प्रेरणा मिलेगी। आयोजन का उद्देश्य जिले में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, नई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली की ओर प्रेरित करना है। आयोजकों ने खेल प्रेमियों और आमजन से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

अन्य खबरें

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का किया अनावरण : राष्ट्र सेवा और बलिदान की परंपरा को बताया प्रेरणास्रोत

सीकर न्यूज़

सीकर में तहसील शिफ्टिंग के फैसले का विरोध : नागरिकों ने उठाई स्थाई भवन की मांग

सीकर न्यूज़

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर उप शाखा फतेहपुर की नई कार्यकारिणी गठित, शंकर लाल गोडिया बने अध्यक्ष : सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन, श्यामलाल मेघवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी

सीकर न्यूज़

समाजसेवी राजेश जोया के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन : डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर न्यूज़

सीकर में प्लास्टिक माफिया पर बड़ा प्रहार, 5000 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त : 50 हजार रुपये का जुर्माना; प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीकर न्यूज़

मकान सूचीकरण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण : जनगणना-2026 के प्रथम चरण में ऑनलाइन मकान सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य की प्रगति का लिया जायजा

सीकर न्यूज़

गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों को लगे जीवनरक्षक टीके : डॉ. विशाल सिंह ने किया निरीक्षण

सीकर न्यूज़

श्री कल्याण अस्पताल का प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने किया औचक निरीक्षण : मरीजों से संवाद कर ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी, स्वच्छता और समय पर उपचार के दिए निर्देश

सीकर न्यूज़

अलफसर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज : ताजसर टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

सीकर न्यूज़

फतेहपुर में सीवर समस्या पर प्रशासन सक्रिय : Subtitle: विधायक हाकम अली की शिकायत के बाद STP ऑफिस में हुई बैठक

सीकर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.